सांसद सोनी ने स्मार्ट सिटी व एयरपोर्ट के संदर्भ में केन्द्रीय मंत्री पुरी से की चर्चा
रायपुर
दिल्ली में रायपुर सांसद सुनील सोनी ने केन्द्रीय नागरिक व उड्डयन मंत्री श्री हरदीप पुरी से मुलाकात की और रायपुर स्मार्ट सिटी व एयरपोर्ट के समग्र विस्तार को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की,उन्होने अपनी ओर से कुछ सुझाव भी मंत्री के समक्ष रखे। रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मापदंड के आधार पर विस्तारित करने के संदर्भ में भी चर्चा की। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर सोनी के द्वारा दिए गए सुझाव को मंत्री ने काफी गंभीरता से सुना। गौरतलब है कि सोनी रायपुर के महापौर व सभापति रह चुके हैं इसलिए तकनीकी व भौगोलिक रूप से विकास की रूपरेखा उन्होने रखी।
Source : Agency

पाठको की राय